आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रन फार फिटनेस
जममू/ ज्यौड़ियां। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार की सुबह नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं एमएएम कालेज के बच्चों व अध्यापकों ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया। इसमें बच्चों को रन फार फिटनेस दौड़ को झंडी दिखाकर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रवाना किया।
बच्चों को बताया गया कि यह कोई रेस नहीं है। यह केवल रन फार फन है, जिसका उद्देश्य आपसी एकता और भाईचारे को दर्शाना है। दौड़ को एमएएम कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. कर्ण सिंह की देखरेख में रवाना किया गया। इस मौके पर डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल, भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहे। संवाद