ज्यौड़ियां। भाऊ बिरादरी की तरफ से जय राजा मडंलीक देव स्थान सेलांवाली पर मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें बिरादरी की तरफ से फैसला लिया गया, जिसके तहत जनक सिंह भाऊ को दयाला टिकका का वरिष्ठ पुजारी बनाया गया है। इस मौके पर जय राजा मडंलीक देव स्थान सेलांवाली के प्रधान बलवान सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने बिरादरी के लोगों को एकता और भाईचारे से रहने के लिए कहा। इस मौके पर गुलबदन सिंह भाऊ, सुखदेव सिंह भाऊ, बिट्टू सिंह भाऊ सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद