ज्यौड़ियां। कोरोना के चलते आल इंडिया भाऊ बिरादरी की मंगलवार (आज) को होने वाली मेेेल स्थगित कर दी गई हैै। यह जानकारी बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ ने बाबा अच्चो देव स्थान कलीठ, खोआडा (खौड़) पर प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते मेल को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बिरादरी के जिन लोगों को बच्चों के मुंडन कराने की रस्म करनी है वह परिवार के सिर्फ चार लोगों के साथ बाबा अच्चो देव स्थान पर पहुंच कर कर सकते हैं। एक समय में सिर्फ तीन परिवारों को ही भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी। परिवारों को सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन करना है। बिना मास्क पहने देव स्थान के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। संवाद