फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद परिवार की दी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। वर्षों से सामाजिक जिम्मेदारियां निभाती आ रही मानव सेवा संस्था ने अखनूर के गांव टांडा निवासी एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रविवार को संस्था के सदस्यों ने जोगिंदर पाल पुत्र रामदास को संस्था की तरफ से आर्थिक मदद मुहैया कराई। जोगिंदर पाल बिजली विभाग में कार्यरत था और करंट लगने से अपने दोनों हाथ गंवा चुका है। संस्था की तरफ से उन्हें पेंशन मुहैया कराई जा रही है। संस्था के प्रधान केपी सैनी ने बताया कि संस्था ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आ रही है, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस मौके पर सलाहकार संजय भगत, महासचिव रामप्रकाश, एडवोकेट सुमन भगत सहित संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें