विजयपुर। मुख्य बाजार की सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को जम्मू से कठुआ की ओर जा रही कार जेके 02 एपी 1148 ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान नानक चंद (75) पुत्र भगत राम निवासी तालाब तिल्लो पुंछ हाउस जम्मू के रूप में हुई है। ुपुलिस ने कार कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है। संवाद