फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ की एडवाइजरी: ड्यूटी पर बुलेटप्रूफ जैकेट अनिवार्य, मोबाइल पर रोक; कुलगाम हमले के बाद दिए ये निर्देश

Wed, 18 Nov 2026 02:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

कुलगाम हमले के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक नई सुरक्षा निर्देशिका जारी की है। इसमें जवानों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण आदेश दिए गए हैं। निर्देशिका के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात सभी जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम पर आतंकी हमले के बाद बल ने जवानों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बल ने जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत ड्यूटी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही ड्यूटी पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद निर्देश
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह के हालिया जम्मू-कश्मीर दौरे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। एडवाइजरी में सभी यूनिट कमांडेंट और कंपनी कमांडरों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई
इसके तहत सुरक्षा चेकपॉइंट पर मजबूत बंकर तैयार करने, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पर्याप्त जवानों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था सक्रिय रखने को कहा गया है। आपात स्थिति में सूचना के आदान-प्रदान और समन्वय के लिए केवल अधिकृत संचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लेने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


11 नवंबर को सीआरपीएफ नाके पर हुआ था आतंकी हमला
गौरतलब है कि 11 नवंबर को कुलगाम जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के नाका दल को निशाना बनाया था। हमले में तीन जवान घायल हुए थे। इस हमले के पीछे लश्कर-ए-ताइबा और उसके मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का हाथ होने की बात सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा समीक्षा में हमले के तौर-तरीकों का विश्लेषण कर सुरक्षा खामियों को दूर करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें