जम्मू। सीआरपीएफ के एक कर्मी की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से मौत हो गई। मृतक प्रफुल्ला कुमार असम का रहने वाला था। इस समय छन्नी हिम्मत में तैनात था। वीरवार को ड्यूटी के वक्त अचानक उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद अन्य कर्मी उसके कमरे तक पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगगृह में रखा है। मामले में जांच की जा रही है।
स्कूटी चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने स्कूटी चुराने के आरोप में एक का दबोचा है। पंकज शर्मा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि जानीपुर की ब्रेड फैक्ट्री के पास उसकी स्कूटी चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध गुरमीत सिंह को पकड़ा। पूछताछ करने पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने कबूल किया कि चोरी उसने की थी। इसके बाद उससे चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली गई।