फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

Tue, 18 Sep 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान मोईन खान के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादियों ने पुलवामा के नेवा स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर गोलीबारी की। घायल जवान को बादामी बाग स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आतंकी हमले का बाद भागने में कामयाब रहे। आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रखा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब एक बजे आतंकियों ने नेवा पुलवामा स्थित सीआरपीएफ की 183वीं वाहिनी और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल (एसओजी) के संयुक्त शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड शिविर के बाहरी हिस्से में गिरा लेकिन कोई धमाका नहीं हुआ।

ग्रेनेड के गिरने के बाद जब सुरक्षाकर्मी उसे डिफ्यूज करने के लिए आगे अाए तो शिविर से कुछ ही दूरी पर अंधेरे में घात लगाए बैठे आतंकियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से फायरिंग कर दी। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसके बाद अंधेरे का लाभ उठाते हुए आतंकी भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें