फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ कर्मी  ने गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 30 Jan 2020 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पहलगाम इलाके में स्थित सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के शिविर में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने बुधवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे उसके साथियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहं उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


उसकी शिनाख्त अश्वरप्पा (34) निवासी कर्नाटक के रूप की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त कर्मचारी ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें