सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
- फोटो : @crpf_srinagar
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सीआरपीएफ की 178 वीं बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब चार बजे की है।
उस वक्त जवान पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात था। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस मामले की जांच की जा रही है।