फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्राः कपड़े और कागज से बने थैले का करें प्रयोग, कचरे को कूड़ेदान में ही डालें: सीआरपीएफ

Tue, 18 Jun 2019 03:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। यात्रा के दौरान अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ सीआरपीएफ की भी तैनाती रहेगी। सीआरपीएफ ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह यात्रा के दौरान साफ-सफाई का विशेष तौर से ध्यान रखें। साथ ही कपड़े और कागज से बने थैले का प्रयोग करें। इसके अलावा कचरे को कूड़ेदान में ही डालें। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि यात्रा के दौरान एक ओर सीआरपीएफ जहां अन्य सुरक्षा बलों के साथ यात्रियों की सुरक्षा, यात्री शिविरों की सुरक्षा, यात्री कॉनवाई सुरक्षा के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों को संभालता है। वहीं दूसरी ओर बल अपनी जनसेवक छवि के अनुरूप तीर्थयात्रियों को विभिन्न आवश्यक पहलुओं व बिंदुओं पर मदद करता है। 

जम्मू-कश्मीर की हरीभरी वादियां, सुंदर पहाड़ व पर्वत, मनोहारी दृश्य उत्पन्न करते नदी व नाले, झरने की सुंदरता बनाए रखने के लिए पालीथिन का प्रयोग न करें। जहां तक संभव हो सके कपड़े व कागज से बने थैलों का प्रयोग करें। पानी की खाली प्लास्टिक की बोतलें, फलों के छिलके, अन्य खाद्य पदार्थ यात्रा मार्गों पर न फेंकें। कचरे को कूडे़दान में ही डालें। सीआरपीएफ यह अपील बैनर, सूचना पट्टिकाओं के माध्यम से आम जनों व यात्रियों तक पहुंचाएगा। सीआरपीएफ द्वारा यात्रा मार्गों सहित प्रमुख स्थलों जैसे यात्रा मार्ग स्थित टोल प्लाजा, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन, जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू बस स्टैंड, विभिन्न यात्री शिविर, लंगरों, आधार शिविरों व अन्य प्रमुख स्थानों पर बैनर/पट्टिका लगाई जाएंगी। सीआरपीएफ आंतरिक सुरक्षा में देश का प्रमुख अर्द्धसैनिक बल है। आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के अलावा विभिन्न सुरक्षा दायित्वों में सीआरपीएफ की भागीदारी सर्वविदित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें