फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश न होने से फसल को लेकर किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल में पिछले कई दिनों से बारिश के नहीं होने से फसलों पर असर पड़ सकता है। जिन इलाकों में सरकार की ओर से सिंचाई की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है, वहां पर असर भी दिखना शुरू हो गया है। किसान विद्या सागर ने बताया कि गेहूं की फसल की बिजाई सही समय पर की गई थी। वर्तमान में खेतों में नमी कम होने के चलते फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

किसान कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जल्द बारिश न हुई तो मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसान सुभाष सिंह ने कहा कि बारिश न होने के कारण इलाके में किसानों द्वारा लगाई गई कई अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसान सतपाल ने बताया कि बारिश न होने के कारण मवेशियों के लिए खेतों में लगाए गए बरसीन और अन्य चारे को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसान रोशन लाल ने बताया कि उनकी किसानी केवल भगवान भरोसे है। उन्होंने कहा कि इलाके में लगाई गई फसलों के लिए इन दिनों बारिश की सख्त जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें