उधमपुर जिले के रामनगर पुलिस स्टेशन में रविवार को एक गांव में रहने वाली नाबालिग को अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म का आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी करना शुरू कर दिया है।
जानकारी अनुसार नाबालिग का पिता रविवार को पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया कि चार दिन पहले मोहम्मद सलीम नाम के युवक ने उसकी बेटी का खेत से अपहरण कर लिया था और चार दिन बेटी को अपने घर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
रविवार को उसने बेटी को छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंच कर पूरी बात परिवार को बताई। जिसके बाद शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।