फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू झगड़े से तंग महिला बच्चे समेत घर से निकली और...

Wed, 29 Apr 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ चिनाब दरिया में छलांग लगा दी। बहाव तेज होने के कारण देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था। पुलिस ने छलांग लगाने वाले स्थान से महिला का पर्स और मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को अनिता देवी (26) ने डेढ़ वर्ष के पुत्र आर्यन के साथ नए पुल से चिनाब दरिया में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की सूचना पर उसके भाई सहित अन्य संबंधी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि महिला का पति बीएसएफ में कार्यरत है। इस संबंध में डीएसपी नरेश सिंह ने बताया कि एक महिला की बच्चे सहित दरिया में छलांग लगाने की जानकारी मिली है, जिसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। चिनाब में बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें