शहर के बाहरी क्षेत्र गोल गुजराल स्थित सैनी मोहल्ला की एक गली में महिला का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे। इस चहल-पहल वाले क्षेत्र में शव मिलने से लोग दहशत में हैं।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में आरपीसी की धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोमाना पुलिस की सूचना मिली कि शहर के साथ ही लगते गोल गुजराल स्थित सैनी मोहल्ले में एक गली किसी महिला का शव सीवरेज के मेनहोल में पड़ा हुआ है।
शव को मेनहोल में डालकर उसे ईंट से दबाया गया था। महिला के सिर्फ बाल ही दिख रहे थे।