फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूल बात पर शुरू हुए विवाद में गई महिला की जान

Thu, 08 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
मामूली बात से शुरू हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। नरवाल इलाके में सुबह एक युवक ने महिला के सिर पर लोहे की राड मार दी।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार मूलरूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) वर्तमान में राजीव नगर जम्मू में रहने वाली मुन्नी (45) नरवाल में काम करने के  लिए आती थी। वह मैगनेट से लोहा एकत्र करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या
बुधवार को सुबह वह अपनी तीन महिला साथियों के साथ लोहा एकत्र करने आई हुई थी। तभी वहां डंसाल गांव का रहने वाला राजू भी पहुंच गया। वह भी लोहा एकत्र करने का काम ही करता है।

दोनों की किसी बात को लेकर बहस हुई और राजू ने एक पत्थर उठाकर उसे सिर पर मार दिया। यह देखकर अन्य दो महिलाएं वहां से भाग गईं। अकेली मुन्नी रह गई।

इतने में राजू ने मैगनेट वाली लोहे की रॉड उठाकर महिला के सिर पर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई और नीचे गिर गई। कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। एसडीपीओ ईस्ट चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किस कारण युवक ने महिला को मारा। सूत्रों का कहना है कि दोनों में लोहा एकत्र करने को लेकर विवाद हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें