फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Wed, 07 Oct 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड चार में बुधवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


वीरवार को उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतका सुमन देवी(35) के दोनों बच्चे दोपहर के समय स्कूल से घर पहुंचे, तो उन्होंने कमरे में मां का शव फंदे से लटकता देखा।

उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि सुमन का पति हैंडपंप लगाने का कार्य करता है।

जिस समय घटना हुई, वह काम पर गया था। आसपास के लोगों ने मृतका के पति को इसकी सूचना दी। वीरवार को उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें