फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला ने दम तोड़ा

Thu, 16 Feb 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसे के दौरान महिला ने दम तोड़ा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू के छन्नी इलाके में हुए सड़क हादसे के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छन्नी इलाके में कमला देवी (45) निवासी कासिम नगर किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान सामने से ईंट से भरे ट्रैक्टर ने अचानक से संतुलन खो दिया और कमला देवी को रौंदते हुए आगे निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कमला देवी को  नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी बीच आरोपी ड्राइवर भी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें