फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला ने गंवाई जान

Fri, 27 Nov 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग में अलग-अलग हिस्सों में सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो दूसरे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। कटड़ा के मगल इलाके में कार और टिप्पर की टक्कर में महिला सहित दो लोग घायल हुए थे।

घायल कटड़ा निवासी सुरेश कुमार (45) और सीता देवी (60) को पुलिस ने लोगों की मदद से पहले कटड़ा के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वीरवार की मध्यरात्रि को दोनों को जीएमसी लाया गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे सीता देवी की मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

दूसरा हादसा बिलावर में हुआ। यहां कार ने राहगीर शोरी लाल (50) को टक्कर मार दी। हादसे में शोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उपजिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  वहां प्राथमिक उपचार के बाद शोरी लाल को जीएमसी रेफर कर दिया गया लेकिन जीएमसी पहुंचने से पहले ही शोरी लाल की मौत हो गई।

अन्य सड़क हादसों में अज्ञात वाहन ने लास्ट मोड़ गांधीनगर में एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में डिगियाना निवासी मोहम्मद नवाज (28) घायल हो गए। बिश्नाह के पसकाल में कार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बिश्नाह निवासी गाराराम (25) और राजेश (26) घायल हो गए। सिद्दड़ा पुल पर अज्ञात वाहन ने बजालता निवासी गणेश (38) को टक्कर मार कर घायल कर दिया।

इसी तरह से बिश्नाह में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोर्चापुर बिश्नाह निवासी तिलक राज (40) घायल हो गए। नगरोटा थाना अंतर्गत कार पलट गई।

इस हादसे में रूप नगर निवासी केशव (44) घायल हो गया। कोट भलवाल में भी कार पलटने का हादसा हो गया। इस हादसे में कोट भलवाल निवासी गुलाम रसूल (47) जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बगानी फ्लायं मंडाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरधारी लाल (55) जख्मी हो गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों से जीएमसी लाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें