फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः पुलिस के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, मामला खत्म कराने की कीमत थी एक लाख रुपये

Sun, 24 May 2020 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुलगाम में एक व्यक्ति से जबरन धन की उगाही करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने उसे पुलिस हिरासत से बचाने के नाम पर अस्सी हजार रुपये वसूल किए थे। कुलगाम पुलिस ने टंगडुनू निवासी नजीर को आतंकवाद से संबंधित इनपुट के बाद पूछताछ के लिए बुलाया था।

विज्ञापन


कुछ सबूत न मिलने पर पुलिस ने नजीर को घर जाने दिया था। इसी बीच कद्दर निवासी महबूबा बानो ने नजीर और उसके परिवार से संपर्क किया। दावा किया कि पुलिस उसे फिर से हिरासत में ले लेगी। इससे बचना है तो एक लाख रुपये दे दो, वह पुलिस को दे देगी। इससे पुलिस उसे हिरासत में नहीं लेगी।

 

विज्ञापन

बहकावे में आकर नजीर के परिवार ने 80,000 रुपये एकत्र करके महिला को दे दिए

बहकावे में आकर नजीर के परिवार ने 80,000 रुपये एकत्र करके महिला को दे दिए। महिला को आशंका थी कि नजीर का परिवार पुलिस से शिकायत कर सकता है, उसने दो लोगों को नजीर के घर भेजा और धमकी दी कि वह पुलिस के पास न जाए।

जब ऐसा हुआ तो नजीर के परिवार को अहसास हो गया कि उनके साथ ठगी हुई है, तो पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने महबूबा बानो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें