फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे का भेजा उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खडून गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक चाचा ने गोली मारकर भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हुई बंदूक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार घटना रात साढ़े 11 बजे के करीब की है। जिले के कंडी थाना क्षेत्र के खडून डोक में मोहम्मद मारुफ पुत्र मौ. बशीर दोस्तों संग बैठा बात कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

इसी बीच उसका चाचा नवाबुद्दीन भी वहां आ गया। बातों बातों में मारुफ और चाचा नवाबुद्दीन में जमीन के पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

मामला बढ़ा तो नवाबुद्दीन ने अपनी 12 बोर की बंदूक निकालकर मारुफ पर गोली चला दी। गोली सीधे मारुफ के माथे पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी नवाबुद्दीन फरार हो गया। परिजनों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी नवाबुद्दीन को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्‍त हुई बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें