फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी ने मारी स्कूटी में टक्कर, दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जानीपुर इलाके में एक विंगर और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में जानीपुर निवासी दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाया और तुरंत किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। दोपहर तक किशोरियों के बारे में सूचना नहीं मिली। दोपहर बाद किशोरियों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक को जीएमसी में भर्ती करवाया गया, जबकि दूसरी किशोरी को हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जानीपुर कालोनी से एक विंगर जम्मू शहर की ओर जा रही थी और सामने से स्कूटी जानीपुर की ओर जा रही थी, दोनों जानीपुर इलाके में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

इस हादसे में मूलरूप से लेह, मौजूदा जानीपुर कालोनी निवासी कुंजंग (17) और विधुषि (16) घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया। जानीपुर पुलिस को सूचना मिली तो विंगर और स्कूटी को सीज कर लिया।

आईओ अल्ताफ जांच के लिए जीएमसी पहुंचे, वहां लड़कियां नहीं पहुंची थीं। फिर उन्होंने सरवाल अस्पताल में पता किया। दोपहर तक दोनों लड़कियों के बारे में कोई ठोस जानकारी मिली।

दोपहर के बाद मालूम हुआ कि दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से विधुषि को जीएमसी में लाकर भर्ती करवाया गया। वहीं कुंजंग को अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने चालक रिहाड़ी निवासी जनक राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें