फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से दो की मौत

Tue, 06 Sep 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर जहर निगलने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार बगैरूक चक की रहने वाली प्रिया डोगरा ने अपने ही घर में जहर निगल लिया।

इसके बाद उसे सतवारी के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में ले जाया गया। 

उधर, अखनूर के ज्यौड़ियां क्षेत्र में एक व्यक्ति की अपने ही आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जनक सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसने अपने ही घर में जहर निगला था। इसके बाद 28 अगस्त से उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें