विजयपुर में देर शाम राडिया मोड़ में स्कूटी से घर जा रहे 11 वीं कक्षा के छात्र को एक ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक को सीज कर लिया है। ड्राइवर की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार देर शाम घो रकवाल निवासी राहिल कुमार ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। स्वांखा मोड़ के करीब राडिया मोड़ में तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटी काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। राहिल की मौके पर मौत हो गई। उसे रामगढ़ अस्पताल में ले जाया गया।