किश्तवाड़ शहर में एक एटीएम को खोलने पर असफल रहने पर चोर ने गुस्से में सीसीटीवी कैमरे में ही आग लगा दी। इसकी जानकारी वीरवार की सुबह पुलिस को दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
किश्तवाड़ शहर के चिनार गली में स्थित एसबीआई के एटीएम में बुधवार की रात को चोर चोरी करने पहुंचे। उसने एटीएम को तोड़ कर रुपये निकालने का प्रयास किया।
काफी प्रयास के बावजूद जब उसे सफलता नहीं मिली, तो गुस्से में झल्लाए चोर ने एटीएम के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में आग लगा दी।
सुबह में जब किसी ने एटीएम को क्षतविक्षत पाया तो बैंक अधिकारी को सूचना दी। फिर पुलिस को भी जानकारी मिली।
पुलिस और बैंक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एटीएम में पड़े सारे रुपयों को निकाल लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।