फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी

Tue, 22 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर गए डाक्टर के घर चोरों ने सेंध लगा दी। लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरों ने उड़ाई। इसके अलावा शहर में दो अलग अलग क्षेत्रों से घर के बाहर लगे निजी वाहन भी चोर दिन दहाड़े चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन हाथ अब तक कुछ नहीं लगा। दो दिन में शहर में लगातार सातवीं चोरी की घटना से पूरे शहर में दहशत है।

पहला मामला बक्शी नगर पुलिस स्टेशन का है। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए सरकारी आवासों में रह रहे डाक्टर मुनीष के घर चोरी हुई। चोरों ने सोने और चांदी के लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए।

डाक्टर ड्यूटी पर गए हुए थे। घर आकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने अलमारी चेक की तो गहने गायब थे।

इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जरूरी सबूत जुटाए। वहीं गांधी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत नई बस्ती में रहने वाले भारत भूषण के घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी जेके02एएन, 4629 दिन दहाड़े चोरी कर ली गई।
विज्ञापन


पीडि़त ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई। वहीं जानीपुर स्टेशन अंतर्गत पलोड़ा इलाके के रहने वाले आसिफ इकबाल के घर के बाहर खड़ी डीएल6सीई, 227 नंबर की जेन कार भी दिन दहाड़े चोरी कर ली गई।
विज्ञापन


पीडि़त ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दो दिन में सात चोरियां होने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें