फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित स्थान पर शव दफनाने को लेकर तनातनी

Fri, 08 Apr 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई, लेकिन मौके पर पहुंची घरोटा पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को पंचायत बरन के बेहड़ा मोड़ में एक समुदाय के लोग शव दफन करने आए। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने एतराज किए।
विज्ञापन


स्थानीय व्यक्ति सुरेद्र मोहन शर्मा का कहना था कि यह जमीन उनकी पैतृक जमीन है, जबकि दूसरे समुदाय का कहना था कि उनके बुजुर्ग फतेह मोहम्मद जिसको दफनाया जाना है, ने इस जमीन को खरीदा है। जो कि शंकर सिंह से खरीदी गई है।

बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों समुदायों के बीच तनातनी में पत्थरबाजी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों समुदायों के लोगों को शांत किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह सारा मामला रेेवन्यू विभाग की लापरवाही का है।
विज्ञापन


अगर रेवन्यू विभाग जगह की निशानदेही कर देता तो सारा मामला नहीं होता। इसके अलावा समुदाय विशेष के लोगों की ओर से भी जानबूझ कर मामले को तूल दिया गया, जबकि इस स्थान से सौ गज की दूरी पर कब्रिस्तान है। फिलहाल पुलिस ने भी रेवन्यू विभाग के अधिकारियों से निशानदेही करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें