फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नकली नोट जमा करने वाला कैशियर गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन महीने पहले बैंक में नकली नोट जमा कराने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को तीन महीने पहले ही पकड़ लिया जाना था, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन


गंग्याल में एक निजी आटो कार कंपनी में काम करने वाले कैशियर ने गंग्याल में ही एक निजी बैंक में 35 नोट नकली जमा कराए थे। इसके बाद वह फरार हो गया, लेकिन जब उसे पकड़ने गई पुलिस को जानकारी मिली तो अस्पताल में पाया।

एसएचओ गंग्याल एजाज वानी का कहना है कि जानीपुर के दुर्गा नगर का रहने वाला शुभम कृष्ण गंग्याल में एक निजी कार कंपनी में कैशियर के तौर पर काम करता था और स्थायी रूप से बैंक में पैसों की ट्रांजेक्शन के लिए आता-जाता।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने एक दिन पेमेंट जमा करने में 35 नोट नकली जमा किए। इसके बाद से ही उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही थी।

आरोपी पर 489 ए, 489 बी, 489 डी और 489 ई के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि आरोपी ने अभी तक पुलिस को यह नहीं बताया कि उसने नकली नोट कहां से लाए थे। पुलिस उससे जोर देकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें