फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी साजिश की फिराक में आतंकी

Fri, 12 May 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
आतंकवादी
विज्ञापन
आगामी पवित्र अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना ने गतिविधियां बढ़ा दी हैँ। सीमा पार आतंकियों की हलचल बढ़ गई है। सुरक्षा बलों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकियाें की हलचल भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


पाक के कई अग्रिम पोस्टाें पर आतंकियों को लाया जा रहा है। उनसे रैकी करवाई जाने की भी सूचना है और सीमा के नजदीक उनके मौजूदगी की सूचना है। सूत्र बताते हैं कि पाक सेना नहीं चाहती है कि पवित्र अमरनाथ यात्रा सकुशल चले और कश्मीर में हालात खराब करने की साजिश की जा रही है।  सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

वही, सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार की कुछ दिन पहले बबिया क्षेत्र के तरनाह नाला से घुसपैठ का एक असफल प्रयास किया गया था। लेकिन सुरक्षा बलाें के सतर्क रहने से आतंकियों को मुंह की खानी पड़ी थी। आतंकी पूरी तरह से घुसपैठ की तैयारी में हैं। अधिकारियाें का कहना है की सीमा से घुसपैठ कर पाना नामुमकिन है। उन के जवान दिन रात दुशमन की हर हलचल पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें