फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 फुट गहरी खाई में गिरी सूमो, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड पर वीरवार को एक सूमो के सड़क से फिसलकर 800 फुट गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक बिना अनुमति लिए मुगल रोड घूमने गए थे और हादसे का शिकार हो गए। इस रोड पर फिलहाल आवाजाही बंद है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गुरवाई निवासी रियाज अहमद पुत्र शकील अहमद और थन्नामंडी निवासी गुलाम मोहिउद्दीन पुत्र निसार हुसैन टाटा सूमो (जेके12-9014) से सुबह करीब नौ बजे मुगल रोड घूमने गए थे।

जब वे मुगल रोड स्थित छत्ता पानी क्षेत्र में पहुंचे, तो सड़क पर काफी अधिक फिसलन होने से चालक संतुलन खो बैठा। इससे सूमो फिसलकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सड़क पर फिसलन होने से हुआ हादसा

सूरनकोट पुलिस थाने के एसएचओ मासूफ मिर्जा ने बताया कि बुधवार की रात को तेज बारिश व ओले गिरने से मुगल रोड पर कई स्थानों पर काफी अधिक फिसलन हो गई है। फिसलन के कारण ही सूमो चालक संतुलन खो बैठा होगा।

गाड़ी दोनों में से कौन चला रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कुछ अन्य लोगों की मदद से युवकों के शव को खाई में से निकालकर सूरनकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

थन्नामंडी निवासी युवक के पिता रेंज फारेस्ट अधिकारी हैं और बुद्धल में तैनात हैं। बेटे की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर वे बदहवास से हो गए। दोनों युवकों के घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें