फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में अचानक लापता होने लगे हैं लोग

Sat, 17 Jan 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों से लापता मां-बेटी सहित पांच लोगों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस तमाम कोशिशें कर रही है। पटोली में अपनी बुआ के घर आई मां-बच्ची का पिछले एक माह से कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला का भाई प्रवीण कुमार उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से भी उसकी बहन और भांजी को ढूंढ़ने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रवीण बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, रिश्तेदारों तथा सभी पुलिस चौकियों और थानों के चक्कर काट रहा है।

जानकारी के मुताबिक अखनूर के कस्ता जौड़ियां निवासी पूजा देवी अपनी दो माह की बच्ची के साथ 16 दिसंबर 2014 को पटोली स्थिति अपनी बुआ के घर आई थी। दो दिन रहने के बाद वापस घर के लिए निकली, लेकिन अखनूर नहीं पहुंची। पूजा का मायका बडयाला चक्क में है।
विज्ञापन


पूजा का पति गणेश कुमार आर्मी में है और उन दिनों वह छुट्टी पर आया था। उसके भाई ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ससुराल पक्ष के लोग पूजा को लगातार ताने मारते थे, जिससे तंग आकर पूजा अपनी बुआ के यहां आ गई थी, जहां से वह लापता हो गई।

नवाबाद थाना अंतर्गत भगवती नगर से वीरवार को एक छात्र लापता हो गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक मूलरूप से जंसकार, कारगिल मौजूदा भगवती नगर निवासी स्टेजिन कुंगा (17) घर से बाजार निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। स्टेजिन भगवती नगर में किराए के मकान पर रहता था।

दूसरी तरफ अरुणेश कुमार उर्फ सन्नी मोहल्ला बैरिन, उधमपुर का रहने वाला है। उधमपुर निवासी मदन मोहन चाढ़क के मुताबिक सन्नी 10 जनवरी की शाम को घर से निकला था और देर रात तक घर वापस नहीं आया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने सन्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

बस स्टैंड के प्लेटफार्म से वीरवार की शाम छह बजे से एक किशोर लापता हो गया। उसके पिता यासीर अहमद खान ने शुक्रवार को बस स्टैंड पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी तो पुलिस ने मुर्तजा खान (17) के लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली है।

यासीर खान के मुताबिक वह जम्मू आए थे, आगे जाने के लिए बस के प्लेटफार्म पर बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी शाम को छहबजे मुर्तजा खान कहीं गायब हो गया। उन्होंने पूरे बस स्टैंड तथा आसपास के इलाकों में ढूंढ़ा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें