फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिट के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

Tue, 19 Jan 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाकोट सब डिवीजन के केसर गाला निवासी नेकां के युवा नेता की हत्या के मामले में फरार चौथे आरोपी को पुलिस ने करीब दो महीने बाद जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए बनाई गई सिट आरोपी भोला राम को पिछले करीब दो महीने से तलाश रही थी।
विज्ञापन


भोला राम हत्या वाले दिन से ही पुलिस को चकमा दे फरार होने में सफल हो गया था। सिट के इंचार्ज डीएसपी जाकिर शाहीन मिर्जा ने बताया कि एसएचओ कालाकोट प्रमोद सिंह व सिट ने संयुक्त रूप से तालाशी अभियान छेड़ रखा था।

सिट कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। रविवार की शाम को सिट ने पता लगा लिया कि वह जम्मू में कहीं है। तत्काल सिट जम्मू पहुंची और आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। वहीं डीएसपी के अनुसार हत्या के मामले में अब तक पुलिस ने मुख्य आरोपी सीएपीडी डीलर एवं वीडीसी सदस्य केवल कृष्ण सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ हत्या, साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि नवंबर 2015 में केसर गाला निवासी नेकां के युवा नेता इश्तियाक चौधरी को सीएपीडी डीलर एवं वीडीसी सदस्य ने वीडीसी की बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद मृतक के परिजनों के जम्मू राजोरी हाईवे जाम कर बवाल मचाया था। बवाल के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया था।

तीन महिलाओं सहित दस लोगों को गिरफ्तार करने के खिलाफ लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलिस पर सियासी दबाव के नीचे काम करने का आरोप लगाया था।

पुलिस के खिलाफ पैदा हुए रोष व गुस्से के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं व चार अन्य लोगों को छोड़ दिया था। हत्या के मुख्य आरोपी व दो अन्य आरोपी दो महीनों से पुलिस की गिरफ्त में हैं और चौथे आरोपी को पुलिस ने अब धर दबोच लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें