फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आरोपी ग‌िरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
गांधीनगर थाना अंतर्गत इलाके में सोमवार को साली की शादी में आए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के दूसरे आरोपी नानक नगर निवासी सतवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी हनी सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


सनमजीत सिंह को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तीनों आरोपी नानक नगर के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। 

जानकारी मुताबिक चंद्र विहार, दिल्ली निवासी अनुराग का गांधी नगर में ससुराल है। वह अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए जम्मू आया था, इसी दौरान मौका पाकर नानक नगर निवासी सनमजीत सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते अपने दो दोस्तों के साथ अनुराग के ससुराल घर में जाकर उस पर किरच से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमले में अनुराग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनमजीत को घटना के बाद ही पकड़ लिया था। लेकिन सतवीर सिंह और हनी घटना स्थल से फरार हो गए। तीनों के खिलाफ 307, 458, 34, 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने मंगलवार दूसरे आरोपी सतवीर सिंह को पकड़ लिया, जबकि हनी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें