फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी कांड: हरियाणा के हो सकते हैं हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी के बिड्डा मोड़ पर महिला की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले में शामिल दो अहम लोगों की धरपकड़ के लिए रियासी पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है। इसके लिए हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


घायल बच्ची और एक अन्य व्यक्ति की तस्वीरें हरियाणा पुलिस को सौंप दी गई हैं, ताकि पलवल में इनकी पहचान के लिए मुहिम चलाई जा सके। इस मामले में कई और अहम सुराग मिले हैं। अस्पताल में भर्ती घायल बबलू की हालत भी बिगड़ गई है। पुलिस इस कांड की अहम गवाह पांच साल की बच्ची नेहा से भी पूछताछ कर रही है।

सोमवार को पुलिस ने नेहा से काफी पूछताछ की। इसमें उसने कुछ महत्वपूर्ण बातें पता चल रही हैं। बच्ची अब स्वस्थ है। उसने अपने चाचा की पत्नी का नाम बबीता बताया है। लापता बच्चे के नाम पर बच्ची कुछ बताती तो है, लेकिन समझ में नहीं आ पा रहा है कि उसका नाम क्या है। बच्ची ने यह भी बताया कि बबीता उनके साथ नहीं आई है।
विज्ञापन

मिली वैष्‍णो देवी के दर्शन की पर्ची

बच्ची ने जिस चाचा की पहचान की है, उसका नाम विक्की बताया जा रहा है। रियासी उधमपुर रेंज के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि मृतक महिला के पास से माता वैष्णो देवी के दर्शन की यात्री पर्ची मिली है। इसकी मदद से महिला की पहचान की गई।

यात्रा पर्ची काउंटर पर दिखाई देने वाले दो व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए टीमों को मंगलवार को हरियाणा भेज दिया जाएगा। दोनों व्यक्तियों की तस्वीरें पलवल पुलिस के पास भी भेज दी गई हैं।

कपड़ों की अदला-बदली की गई
कटड़ा के यात्री पर्ची काउंटर पर दिखाई देने वाले व्यक्ति (जिसे बच्ची ने भैया बताया है) के भी इस घटना से जुड़े होने की बात पुख्ता हो गई है। सूत्रों का कहना है कि व्यक्ति जिन कपड़ों को पहने हुए फुटेज में दिख रहा है, इन्हीं कपड़ों में बबलू घटनास्थल पर घायल मिला था।

रियासी के एएसपी संजय सिंह ने कहा कि हो सकता है कपड़े एक जैसे हों। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि काउंटर पर दिखाई देने वाले व्यक्ति के कपड़े घायल को पहनाए गए थे या नहीं।
विज्ञापन

15 की सुबह 7 बजे कटाईं पर्चियां

कटड़ा के यात्रा पर्ची काउंटर पर महिला और दिखाई देने वाले अन्य दो युवकों की पर्चियां 15 जनवरी सुबह 7 बजे काटी गईं, जबकि मृत महिला, घायल व्यक्ति, घायल बच्ची 16 जनवरी की सुबह 8 बजे घटनास्थल से बरामद किए गए। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि महिला और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों ने माता के दर्शन किए या नहीं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला और मामले से जुड़े अन्य लोग कई दिनों से कटड़ा आए हुए थे।

घायल का दिमाग छोड़ रहा साथ
आईसीयू में भर्ती घायल बबलू की हालत में तीन दिन के बाद भी सुधार नहीं हुआ है। उसका दिमाग अब काम करना बंद कर रहा है। ब्लड प्रेशर में लगातार गिरावट आ रही है। उसे वेंटिलेटर रखा गया है। न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जन, यूरोलॉजी, मेडिसन सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ इलाज कर रहे हैं। सर्जरी विभाग के एचओडी डा. नसीब का कहना है कि उसकी हालत काफी नाजुक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें