फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Fri, 08 Apr 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
ख्वास खां, मीरां साहिब के नजदीक जमीनी विवाद के चलते हुए जानलेवा हमले में सतवारी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों में प्रमुख रोई मोड़, निवासी हैप्पी है, जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर हमले में जख्मी ख्वास खां निवासी सुभाष चंद्र को अभी तक जीएमसी की इमरजेंसी में ही रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने सुभाष चंद्र के बाजू और टांगों पर किरपाणों से हमला किया था, जिससे सुभाष का बायां हाथ लगभग कट गया है।

डाक्टरों का कहना है उसका इलाज जारी है। किरपाण से हमले में उसका दायां हाथ भी बुरी तरह कट गया है और दोनों टांगों पर भी किरपाणों से हमला किया गया है। यही नहीं, जख्मी सुभाष चंद्र के सिर में भी गहरे जख्म हुए हैं। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह जीएमसी पहुंचे थे। उन्होंने जख्मी सुभाष चंद्र और उनकी पत्नी ज्योति के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी हैप्पी सहित उसके दो साथियों पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित के मुताबिक उनके भाई ने धोखे से जमीन बाहरी लोगों को बेच दी। अब वे लोग उनसे जमीन जबरन छीनने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते यह हमला किया गया है।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें