फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की मौत पर मां ने कहा, मेरा रेप हुआ

Fri, 13 Feb 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अविवाहित युवती के प्रसव के बाद बच्ची की मौत का मामला दुष्कर्म के रूप में सामने आया है। जिला पुलिस ने औपचारिक शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक को हिरासत में लेने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यह मामला बुधवार सुबह प्रकाश में आया था। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास दर्ज शिकायत के अनुसार शहर से सटे कंडी क्षेत्र के एक गांव की युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। शिकायत के अनुसार युवक ने युवती को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इसकी जानकारी किसी को दी, तो वह अंजाम भुगतने को तैयार रहे।

बाद में लोकलाज के डर से भी परिवार वाले मामले का खुलासा नहीं कर पाए। आखिरकार बुधवार को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां पर सुबह बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, बच्ची की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है। इसके लिए अलग से 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें