पलौड़ा में सड़क हादसे में मारे गए पिता-पुत्र के शवों को ग्रामीणों ने बरनाई में जम्मू-अखनूर मार्ग पर रखकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मांग की कि मृतकों के घरवालों को आर्थिक मदद दी जाए।
इसके अलावा कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों की मांगों को जिला आयुक्त तक पहुंचाने और पीडि़त परिवार की हर संभव सहायता देने आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए।
गौरतलब है कि अखनूर मार्ग पर सोमवार की शाम को स्विफ्ट कार की टक्कर से सुरेंद्र भट्ट और उनके छह वर्षीय बेटे सुमित की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बरनाई में सड़क पर शवों को रख कर प्रदर्शन किया।