फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बोलेरो गाड़ी में रंगरेलियां मनाता पकड़ा

Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा पुलिस ने रंगरेलियां मनाते पुलिस कांस्टेबल और एक शादीशुदा महिला को अश्लील अवस्था में पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहसीलदार के समक्ष पेश किया। कांस्टेबल अखनूर पुलिस स्टेशन में कार्यरत है।
विज्ञापन


पुलिस ने 55/109 के तहत कार्रवाई की है। दोनों ने शराब पी रखी थी। यही नहीं, महिला के साथ उसका बच्चा भी था। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसमें पुष्टि हुई कि दोनों ने शराब पी रखी थी। महिला के चार बच्चे हैं।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि मंगलवार की देर रात नगरोटा के पास सुनसान इलाके में बोलेरो गाड़ी (जेके02एडी, 0400) में संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने जब पास जाकर देखा तो एक महिला और व्यक्ति रंगरेलियां मना रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले जाया गया। पूछताछ में बताया गया कि सुरिंदर कुमार पुलिस कांस्टेबल है और जो अखनूर पुलिस स्टेशन में कार्यरत है। पकड़ी गई महिला के चार बच्चे भी हैं। दोनों से पूछताछ में बताया कि उन्होंने अखनूर में शराब ली और रास्ते में आते वक्त पी।

इसके बाद वह अखनूर से नगरोटा आ गए, ताकि किसी को पता नहीं चल पाए।  पुलिस ने जब दोनों का मेडिकल कराया तो इसमें दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। महिला ने अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने का बहाना लगाकर कांस्टेबल के साथ आ गई।

पुलिस ने दोनों को अर्धनग्न अवस्था में पाया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ बहशियाना हरकत करने और अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज कर कर बुधवार को सुबह तहसीलदार के सामने पेश किया गया। कांस्टेबल के बारे में पुलिस स्टेशन अखनूर भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें