फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा माफिया पर पीएसए लगाने की तैयारी में पुलिस

Mon, 27 Nov 2017 11:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
हेरोइन सहित अन्य नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। बहुत जल्द कई नशा तस्करों को पीएसए के तहत जेल में बंद करने की तैयारी है। 
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिन में रियासत के एक दर्जन तस्करों पर पीएसए लगाया जा सकता है।
इसमें सिर्फ गांधी नगर सब डिवीजन में ही तीन से चार तस्कर शामिल हैं। राज्य पुलिस ने नशा तस्करी को गंभीरता से लिया है। बार बार पकड़े जाने वाले शहर में नासूर बन गए हैं। पंजाब के बाद जम्मू को ट्रांजिट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
नशे को सोशल स्टेटस के रूप में पेश किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस चाहती है कि जो लोग इसमें शामिल हैं, उन पर पीएसए लगाकर जेल भेज दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि मेंढर, अनंतनाग, सांबा, आरएस पुरा, गांधी नगर के इलाकों के करीब एक दर्जन नशा माफियाओं की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इनकी जिला प्रशासन से पीएसए लगाने की अनुमति लेगी। पुलिस का मानना है कि यदि राज्य में तेजी से फैलते हेरोइन की तस्करी पर अंकुश लगाना है तो इसके लिए पीएसए के बेहतर तरीका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें