जम्मू में नेशनल हाइवे पर नगरोटा सब डिवीजन पुलिस ने देर रात कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे चार ट्रकों से 67 जानवर बरामद किए। नगरोटा और झज्जर कोटली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत की गई कार्रवाई में चार ट्रक जब्त कर पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पशु तस्कर ट्रकों के काफिले की आड़ लेकर जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने 67 जानवरों को छुड़ाया है। पंजाब सहित जम्मू कश्मीर नंबर के चार वाहनों जेके18-0356, जेके18-0465, जेके02एटी-4287 और पीबी05एबी-1297 शामिल हैं। आरोपियों में अनंतनाग का रहने वाला सयार भट्ट, अनंतनाग का ही रहने वाला मुदस्सर अहमद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला नजीर, अनंतनाग निवासी हमीद पोसवाल और जम्मू के नरवाल का रहने वाला जावेद शामिल हैं।