फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने डोडा में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 33,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। यह छापामारी डोडा के एक सरकारी कार्यालय में हुई है। पीड़ित ने इसके बारे में विजिलेंस को पहले से ही सूचित कर दिया था, जिसके बाद विजिलेंस ने पूरा जाल बिछा कर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना रिश्वत के कोई भी काम पूरा कर पाना मुश्किल बना हुआ है। डोडा में एक सरकारी विभाग में तैनात पटवारी ने किसी व्यक्ति का काम निकालने की एवज में रुपये की मांग की। रिश्वत के तौर पर पटवारी ने हजारों रुपये के लिए मुंह खोल दिया।

व्यक्ति हजारों रुपये देने में असमर्थ थी, लेकिन दूसरी तरफ पटवारी उसके काम को अटकाए हुआ था। परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी तो टीम ने पूरा जाल बिछा दिया।
विज्ञापन


जैसे पीड़ित व्यक्ति ने पटवारी को रंग लगे नोट हाथ में थमाए, तभी विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपी पटवारी के पास से हजारों रुपये नकदी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें