फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी कारों के टायर चोरी

Sun, 25 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो अलग अलग वारदातों में खड़ी कारों के टायर चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार धार रोड़ पर अशोक पैलेस के पास शनिवार को राजमुकार और उसका परिवार रिश्तेदार की शादी के लिए गया था।
विज्ञापन


सुबह वह शादी समारोह से वापस लौटकर घर वापस आने लगे तो उनकी कार के चारों टायर गायब थे। ऐसी ही घटना धार रोड़ पर ही गैंडा तालाब क्षेत्र में भी घटी।

गैंडा तालाब में भी परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदार के घर शादी की तैयारियों के लिए गए। वापस लौटने पर जब उन्होंने देखा तो पाया उनकी कार के भी चार टायर गायब थे।

स्टपनी के नीचे इंटें रखी हुई थी।  इन दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार रात के समय बारिश व ठंडी हवाओं के बीच चोरों ने सुनसान क्षेत्रों को निशाना बनाया है।  कार के टायर चोरी करने की घटना से लगता है चोर आसपास क्षेत्र के हो सकते हैं।  पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें