जिला के सीमावर्ती गांव वैनगलाड से बीएसएफ ने एक पाक नागरिक को पकड़ा है।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद बीएसएफ के जवानों ने एक पाक नागरिक को उस समय पकड़ लिया जब वह अंतर्राष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन को पार कर रहा था।
सूत्रों अनुसार वह अपना नाम गुलाम नबी (55) निवासी शंकरगढ़ पाकिस्तान बता रहा है। हालांकि बीएसएफ को उससे कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।