अंब-नैहरियां रोड पर स्कूटर सवार ने राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग और स्कूटर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अंब-नैहरियां मार्ग पर बुधवार को हादसा उस वक्त हुआ, जब पैदल जा रहे बुजुर्ग हरिराम निवासी नैहरियां को एक स्कूटर ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में स्कूटर सवार 58 वर्षीय दारा सिंह पुत्र लक्खू राम निवासी ज्वार को भी गंभीर चोटें आई हैं। अंब अस्पताल में तैनात डॉ. ऊषा दड़ोच ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है।