फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन चिनाब में गिरने से एक की मौत

Fri, 08 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
विज्ञापन
च‌िनाब दर‌िया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला मुख्यालय डोडा के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र पुल डोडा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को एक वैन चिनाब दरिया में जा गिरा। इस हादसे में उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे के करीब द्राबशाला जा रही एक वैन (जेके06-4076) जब पुल डोडा के पास पहुंची तो वह चालक से अनियंत्रित होकर सीधे चिनाब में जा गिरी। मौके पर मौजूद सेना के 10 आरआर की रोड ओपनिंग पार्टी के सूबेरार बलवीर सिंह अपने साथी जवानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

तुरंत दरिया से दो लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों हक नवाज (40) निवासी द्राबशाला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे काशिफ अली (28) निवासी द्राबशाला की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


कार नहीं काल खरीदा
बताया जाता है कि हक नवाज शुक्रवार को ही भद्रवाह के एक व्यक्ति से यह वैन खरीदकर अपने घर द्राबशाला जा रहा था। उसे क्या पता था कि वह कार नहीं काल खरीद लिया है। पुल डोडा के पास ही वही कार उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें