फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने राहगीर को कुचला, मौत

Fri, 08 Aug 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के चडवाल स्थित नेशनल हाइवे पर बेकाबू बस ने एक राहगीर को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीतीश कुमार (19) ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार वीरवार की दोपहर नेशनल हाईवे पर चडवाल इलाके से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने शोर मचाया और खून से लथपथ नीतीश को हीरानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया।

जीएमसी अस्पताल में नीतीश करीब एक बजे दोपहर को पहुंचा, जिसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। एक घंटे के बाद इलाज के दौरान नीतीश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि नीतीश मजदूरी करने के लिए जम्मू आया था और यहां निजी कामधंधे के साथ जुड़ा था। वह पैसे कमाकर अपने परिवार को भेजता था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें