फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से लापता ग्राम सेवक का अब तक सुराग नहीं

Fri, 14 Oct 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पुलिस के पास कोई सुराग भी नहीं - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कठुआ के हमीरपुर निवासी ग्राम सेवक अशोक कुमार को लापता हुए तीन महीने के करीब समय हो गया है, लेकिन अभी तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की कार्रवाई व जांच से नाखुश परिवार ने वीरवार को अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी। गांव में ही अशोक कुमार की पत्नी के अलावा भाई और बेटा भूख हड़ताल पर बैठे गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें से तीन ने जमानत करवा ली है। लापता ग्राम सेवक की पत्नी रानी देवी ने कहा कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर कोई भरोसा नहीं रहा है। पुलिस एक ही बात कह रही है कि जांच चल रही है। लेकिन, तीन महीने होने को आए हैं, अभी तक पुलिस के पास कोई सुराग भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो महीने पहले ढल्ली के पूर्व सरपंच सुदेश कुमार, मंगलूर के पूर्व सरपंच राकेश सिंह, ग्राम सेवक बलवान सिंह, केवल सिंह और शमशेर सिंह के खिलाफ सुभाष को अगवा करने का मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक इनसे पुलिस पूछताछ भी नहीं कर पाई है। जिन दो लोगों को अभी भी हिरासत में रखा गया है, वह भी कोई सुराग नहीं दे पाए हैं। ऐसे में पुलिस किस प्रकार से पूछताछ या जांच कर रही है। यह समझ से परे है। 
विज्ञापन


इस संबंध में स्थानीय समाजसेवी बीएल कांडले ने कहा कि अशोक के लापता होने के एक महीने बाद जब ग्रामीणों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम किया था, तब जाकर मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में साफ है कि पुलिस जांच में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है। भूख हड़ताल पर बैठने वालों मेें लापता अशोक का बेटा विक्रम, भाई जिया लाल खजूरिया के साथ साथ रमेश खजूरिया, राकेश खजूरिया, संदीप खजूरिया, विमला, कमला, सीमा देवी, सविता देवी, चंचला देवी भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें