फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपशंभु मंदिर विवाद: जेल में हुई यासिर की मेडिकल जांच

Fri, 29 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जेल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
आपशंभु मंदिर में तोड़फोड़ के मामले के आरोपी यासिर अहमद की सेंट्रल जेल कोट भलवाल में वीरवार को मेडिकल जांच की गई। न्यायालय के आदेश पर आरोपी की दो हफ्ते की मानसिक स्तर पर जांच की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


इसमें हर रोज जेल में सीसीटीवी के अलावा आरोपी की अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उसकी जांच के लिए साइकेट्री स्तर पर नए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें मनोचिकित्सक, एमडी साइकेट्री, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट, साइकेट्रिक सोशल वर्कर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है।
 
आरोपी की जांच के लिए हर रोज का रोस्टर बनाया गया है। आरोपी की मेडिकल जांच के दौरान बोर्ड सदस्यों के अलावा पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से वीरवार को साइकेट्री अस्पताल से एक मनोचिकित्सक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने यासिर अहमद की दो घंटे मेडिकल जांच की। यासिर का साइकेट्री इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन


यासिर को जेल में एक सेल में अकेला रखा गया है। उसकी जांच के बाद मनोचिकित्सकों ने उसे जेल के अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार यासिर के साइकेट्री इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हो रही है। इससे पहले यासिर की मेडिकल जांच के लिए दो बार मेडिकल बोर्ड को बदला गया था। नया  बोर्ड पुराने बोर्ड को अपनी दो हफ्ते की जांच रिपोर्ट सौंपेगा।

इसके बाद उसे न्यायालय प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। नए बोर्ड में अस्पताल के अधीक्षक को चेयरमैन, मनोचिकित्सक डा. मनु अरोड़ा, एमडी साइकेट्री डा. रामेश्वर मन्हास, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट डा. शबनम रईस, साइक्रेटिक सोशल वर्कर निशा अख्तर सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत जून के मध्य में आपशंभु मंदिर में आरोपी द्वारा तोड़फोड़ करने पर जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद से आरोपी हिरासत में चल रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें