फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने बिछड़ी चंचला को मिलाया मां-बाप से

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने बठिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस में मिली साढ़े तीन साल की बच्ची की जानकारी और तस्वीर सोशल साइटों में डालने के बाद उसके अभिभावकों को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन


बच्ची बरनाला के रहने वाले हरीश कुमार निवासी झंडे वाला रोड की बेटी है। हरीष के पहचान बताने के बाद रेलवे के एसपी सूरम सिंह ने चंचला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जीआरपी के एक जवान को साढ़े तीन साल की बच्ची इधर  उधर घूमती मिली थी। तब जवान बच्ची को थाने ले आया।
विज्ञापन


यहां एसपी सूरम सिंह बच्ची से उसका चंचला नाम ही जान पाए थे। इसके अलावा बच्ची और कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी, तब उन्होंने चाइल्ड लाइन से संपर्क करके बच्ची को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

व्हट्सअप बना म‌िलन की सूत्रधार

दूसरी ओर बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी। जीआरपी ने प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, व्हट्सअप, ई मेल और टैलीफोनिक के जरिए बच्ची की जानकारी उसकी तस्वीर सहित अपलोड कर दी।

इसके साथ ही संपर्क करने के लिए जीआरपी जम्मू के नंबर दे दिए। तभी जीआरपी जम्मू से बरनाला के एसएचओ ने संपर्क किया और बताया कि 30 अप्रैल की उनके पास हरीश नाम के व्यक्ति ने बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

फोटो को देखने के बाद हरीश द्वारा दी गई फोटो को मिलाया गया तो लगभग बच्ची वहीं निकली। तभी उन्होंने हरीश को इसके  बारे में सूचना दी तो हरीश बरनाला एसएचओ से लिखित में लेटर लेकर जम्मू पहुंचा गया। यहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उन्हें सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें