मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में करंट लगने से एक नाबालिग की मौत हो गई। उस वक्त नाबालिग ईद के नमाज के लिए ईदगाह में टेंट लगा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार जिले के खान साहिब इलाके के क्रेमशोरा गांव में 17 वर्षीय मुनीर अहमद भट की मौत करंट लगने से हुई।
एक चश्मदीद ने बताया कि सोमवार की सुबह युवक जमीयत अहलहदीस क्रेमशोरा ईदगाह में नमाज के लिए टेंट लगा रहा था कि अचानक से टेंट खड़ा करते वक्त वो बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।